भाजपा महानगर अध्यक्ष के पीएसओ की दिल्ली में कोरोना से मौत मेरठ में,मौत का आंकड़ा पहुंचा 10

मेरठ। भाजपा महानगर अध्यक्ष के पीएसओ की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ मेरठ मे अब तक कोरोना से 10 वीं मौत हो चुकी है। पीएसओ के पिता की पहले ही कोरोना से मौत हो चुकी है। मृतक पीएसओ का भाई और परिवार के कई लोग अभी भी पाजिटिव हैं और उनका इलाज मेडिकल में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से मेरठ में यह दसवीं मौत है। भाजपा महानगर अध्यक्ष के पीएसओ विभांशु वशिष्ठ (25) की दिल्ली एम्स में सुबह मौत हुई। उसके पिता भी संक्रमण से पहले मर चुके हैं। भाई और अन्य कई लोग पॉजिटिव हैं। वहीं भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और उनके परिवार के अन्य लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अभी भी सभी लोग एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन रहेंगे। बता दे कि गत मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष के निजी सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बीती बुधवार को निजी सचिव और उनके भाई भी संक्रमित पाए गए। भाजपा से जुड़े एक ही शख्स के यहां तीन पॉजिटिव केस आने से पार्टी में खलबली मच गई थी।
भाजपा नेता के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 24 घंटे पहले तक उनका पुत्र, महानगर अध्यक्ष के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में रहा था। इसमें भाजपा की ओर से चलाई जा रहीं रसोई भी शामिल हुए थे। सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्टी पदाधिकारी लगातार उसके संपर्क में रहे थे। भाजपा एमएलसी के आवास पर एक कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष और उनके करीबी शामिल रहे थे। पीएसओ की मौत के बाद घर में मातम छा गया है।