कोरोना चेन को ब्रेक करने को अधिकारियों ने तैयार की ये रणनीति,प्रभारी अधिकारी से एडीजी और डीएम तक मैदान में

व्यापारिक संगठनों को मिल रहा पूरा सहयोग
बोले एडीजी जिले में स्थिति अन्य जगहों के मुकाबले काफी ठीक


मेरठ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 17


मेरठ। कोरोना चेन को ब्रेक करने के लिए जिला और मंडल के अधिकारियों के अलावा जोन के भी अधिकारी मेरठ में डटे हुए हैं। आज सुबह से ही सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ सड़कों पर हैं। इन अधिकारियों में लखनऊ से आई टीम योगी भी शामिल हैं। जो कि पूरी व्यवस्थाओं पर नजर रख रही है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आज का लॉकडाउन एक अभिनव प्रयोग किया है। ताकि संक्रमण की चेन को ब्रेक किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडलीय मुख्यालय है। यहां अभी तक तीसरी लेबल का एक अस्पताल है। इसके अतिरिक्त सबसे अधिक सेंपल यहीं टेस्ट हुए है। उन्होंने बताय कि मेरठ में अभी तक 7000 सेंपल टेस्ट हुए है। जिसमें से 274 केस आए हैं। यह संतोषजनक बात हैं कि इतने सारे केसों में इतने संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि हमको यह कंपरीजन भी करना चाहिए। संक्रमण की दर सभी जगह बराबर है। आज संक्रमण को समाप्त करने के लिए ही लाकडाउन लगाया गया है। सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बहुत अच्छे परिणाम है। अब बाजार को बारी—बारी से खोला जाएगा। इसके ​अतिरिक्त जो पुलिस कर्मी सं​क्रमित हैं उनकेा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इसके अतिरिरक्त मेरठ के सभी पुलिसकर्मियों को किट प्रदान की है। जो कोरोना वारियर्स हैं उनको कोई संक्रमण न फैलने पाए। इसके अतिरिक्त सभी को किट प्रदान की जाएगी। इसमें हम लोग कुछ गैप देकर यह काम करेंगे। हमको किसी भी हाल में इस संक्रमण को रोकना है। इसके लिए मिल जुलकर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के प्रभारी और टीम योगी के टी वेंकटेश ने कहा कि यह प्रयोग है। इससे एक मैसेज जाएगा लोगों के बीच। हम लोगों के ​लिए बहुत सारी चीजों को फोकस करना है। जहां भी हमको लग रहा है लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो उसको भी दूर किया जा रहा है। अभी सभी चीजों को एग्जामिन किया जा रहा है। वहीं डीएम अनिल ढीगरा ने बताया कि मेरठ प्रशासन ने यूपी के अन्य जनपदों के श्रमिकों को उनके घर लिए व्यवस्था कराई है। पिछले एक दिन से बिहार के लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। हम लोग सचिव एमडीए से संपर्क बना रहे हैं। जैसे ही हम लोगों को बैक लॉग पूरा हो जाएगा उसके बाद उनकेा भेज दिया जाएगा। बता दे कि आज संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान पूरे जनपद में कर्फ्यू जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। जहां भी लोग वाहनों पर नजर आए उन्हें पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा।